कैराना। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि 23 दिसंबर 2017 को पुलिस ने खुरगान के जंगल में शराफत के ट्यूबवेल के पास छापा मार कर जावेद निवासी दभेड़ी खुर्द को गिरफ्तार कर लिया था। मौके से पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, स्टंप पैड एवं लैपटॉप बरामद किया था। मौके से जावेद निवासी मोहम्मदपुर राई और अरशद निवासी खुरगान फरार हो गये थे। शनिवार सुबह पुलिस ने गांव मोहम्मदपुर राई में जावेद के मकान पर छापा मार कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को चालान करके कोर्ट में पेश कर दिया गया।