फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहुंचे थे एसपी से सुरक्षा मांगने, अब जाना पड़ेगा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने एसपी से सुरक्षा मांगी
विज्ञापन

शामली।
नोकुआं रोड से फरार प्रेमी युगल ने एसपी से सुरक्षा मांगी। नाबालिग होने पर पुलिस दोनों को वहां से कोतवाली ले आई। अब पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मोहल्ला नोकुआं रोड से कई दिन पूर्व एक युवक मोहल्ला निवासी एक किशोरी को लेकर फरार हो गया था। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने आरोपी युवक तथा उसके परिजनों के खिलाफ बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को किशोर किशोरी को लेकर एसपी ऑफिस पर पहुंच गया। उसने एसपी को बताया कि दोनों ने शादी कर ली है और अब परिजनों से उनको जान का खतरा बना हुआ है, जिसके बाद उन्होंने इस संबंध में शिकायती पत्र दिया। एसपी ने पूरे मामले में जांच के लिए शामली कोतवाली पुलिस से जानकारी ली। इस पर पता चला कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली में बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज है। पुलिस एसपी कोतवाली पहुंची और दोनों को कोतवाली में ले आई। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें