कैराना (शामली)। वन विभाग की भूमि पर लगाए गए पौधों को नष्ट करने के मामले में वन दरोगा ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। वन दरोगा सतपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम जब वह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गांव अकबरपुर सुन्हेटी निवासी फारूख वन विभाग की भूमि पर कब्जा करने के लिए लगाए गए पौधों को नष्ट कर रहा था। इसके अलावा बीबीपुर हटिया के जंगल में भी वन विभाग की भूमि पर लगाए गए पौधों को झिंझाना थाना क्षेत्र के संगतपुरा डेरा निवासी कश्मीरी, सुक्का और बग्गा नष्ट कर रहे थे। पुलिस ने वन दरोगा सतपाल सिंह की तहरीर पर आरोपी फारूख, कश्मीरी, सुक्का और बग्गा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।