फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना पुल पर पकड़ी गयी तस्करी की शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (ब्यूरो)। निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजय पाल शर्मा के आदेश पर बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस टीम और आबकारी टीम ने संयुक्त रूप से यमुना पुल पर वाहनों का संघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस ने पानीपत की ओर से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने गति तेज कर दी। इस पर पुलिस ने कार का पीछा करते हुए पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार से 30 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि पकड़ी गई शराब निकाय चुनाव में इस्तेमाल होने के लिए लाई जा रही थी। मामले में कार को सीज करते हुए आरोपी शराब तस्कर विजय और योगेश निवासी बहादुरगढ़ दिल्ली बार्डर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें