फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार के पैसे मांगने पर युवक को पीटा, सदमें में पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

उधार दिए पैसे मांगने गए पुत्र के साथ आरोपियों द्वारा मारपीट करने की सूचना मिलने से पीड़ित के पिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थानाभवन के गांव ख्यावड़ी निवासी राहुल पुत्र सतीश ने बताया कि गांव के ही आरोपी मुनेश को उधार पैसे दिए थे। सोमवार को वह पैसे मांगने के लिए मुनेश के घर गया था। आरोप है कि पैसे मांगने पर उसके साथ मारपीट की। जिसकी सूचना जब उसके पिता को लगी तो उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। जिससे उनकी मौत हो गई। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर दूसरे पक्ष का कहना है कि उसके पिता की मौत हो गई थी। जिनकी तेरहवीं का कार्य चल रहा था। इसी बीच राहुल पैसे मांगने पहुंच गया। जिसको मना करने पर भी वह नहीं माना। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें