फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर्म और जानलेवा हमले के मामले में पांच ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करना और उसके साथ कुकर्म के मामले में पुलिस ने पांच आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला पंसारियान निवासी एक महिला की शादी बिड़ौली निवासी कासिम के साथ हुई थी। आरोप है कि शुरू से ही दहेज की ससुराल पक्ष के लोग मांग कर रहे थे। पति उसके साथ कुकर्म करता था। उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया था। जिसके बाद से महिला मायके रह रही थी। 21 अगस्त की शाम आरोपी ससुराल पक्ष के लोग घर में घुस गए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विवाहिता को दिल्ली में स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान वह कोमा में चली गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति कासिम, सास वरिशा, ससुर इकबाल, देवर तैय्यब, ननंद खैरून के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें