झिंझाना।
मंगलवार को थाना झिंझाना में तहरीर देकर एक महिला निवासी ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर, जिला गौतमबुद्धनगर ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी पांच वर्ष पूर्व गांव हिम्मतपुर सूजती जिला बागपत के साथ हुई थी। जिससे दो बच्चों भी है। दामाद नौकरी के सिलसिले में पूना गया हुआ था। दामाद के गांव रंगाना निवासी एक मौसा का घर में आना जाना था। जो उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया है। साथ में घर में रखी नकदी व जेवरात के अलावा बैंक खाते में जमा नकदी भी निकाल ले गई है। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।