कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीश्याम निवासी चमन सिंह की अपने पड़ोसी से रंजिश चली आ रही है। दोनों में इसी रंजिश के चलते पूर्व में कई बार विवाद को चुका है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते रविवार की रात करीब 10 बजे कुछ लोग चमन सिंह के घर पर पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर हमलावरों में से एक ने चमन सिंह के सर में तलवार से प्रहार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। मोहल्ले के लोगों के आने पर सभी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चमन सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।