घर पर छापा मारा, मांस बरामद
थानाभवन।
पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह गांव हसनपुर लुहारी में फारूख के मकान पर छापा मारा। पुलिस ने वहां से इरफान नामक युवक को पकड़ लिया। साथ ही मकान से 10 किलो मांस भी बरामद हुआ। पकड़े गए इरफान ने पुलिस को बताया कि वह तो रिश्तेदारी में आया था। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी इरफान को जलालाबाद मार्ग से पकड़ा गया। इरफान और फारूख मांस लेकर जलालाबाद में बेचने जा रहे थे। पशु चिकित्सक को बुलाकर बरामद मांस का परीक्षण कराया गया, जिसमें प्रारंभिक जांच में गोमांस की पुष्टि की है।