थानाभवन। कस्बे केे मोहल्ला नबीपुरा निवासी देशराज ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात उसके खेत से कुछ लोगों ने कई पेड़ काट लिए। सुबह उसके बच्चों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया तो उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।