शराब और चाकू के साथ तीन गिरफ्तार
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने अवैध शराब और चाकू के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि करनाल रोड पीर के निकट से एक आरोपी सलीम निवासी शामली को अवैैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा सचिन निवासी अहमदगढ़ और श्रवण निवासी गांव खोकसा को गांव कसेरवा कलां रजबहे के निकट से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 24-24 पव्वे यानि दस लीटर अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश की बरामद हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।