सीएम का पुतला फूंकने के कोशिश में मुकदमा दर्ज
शामली। शामली में अजंता चौक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने की कोशिश करने, मार्ग अवरुद्ध करने और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में शहर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह की तरफ से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 14 नामजद और 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली प्रभारी की तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान, अकरम चौहान खुरगान, बाबूराम पूर्व प्रधान जसाला, नवीन चौहान जसाला, अजहर कांधला, वकील जंग मलकपुर, कन्कू खंद्रावली, सतीश प्रधान आल्दी, संजीव प्रधान गंगेरू, चरण सिंह प्रधान फतेहपुर, राजेश प्रधान बुच्चाखेड़ी,रणबीर प्रधान गुर्जरपुर, अशोक प्रधान ब्रह्मखेड़ा, नफीस राणा पूर्व नगराध्यक्ष शामली और 60-70 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।