फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल में नौकरी के आवेदन फार्म जमा करने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शामली शुगर मिल के जीएम सिक्योरिटी आरके गुप्ता ने बताया कि कुछ युवक मिल पहुंचे। बताया कि शहर में एक सिक्योरिटी ऑफिस पर शामली शुगर मिल में नौकरी के नाम पर उनसे आवेदन फार्म जमा कराकर साढ़े तीन हजार रुपये लिए गए है। बृहस्पतिवार दोपहर को जीएम सिक्योरिटी ने युवकों द्वारा बताए गए ऑफिस में पहुंचकर वहां मौजूद लोगों से बातचीत की। युवकों ने पहले तो इंकार कर दिया, लेकिन बाद में लोगों की भीड़ एकत्र होती देख वहां से खिसक गए। जीएम सिक्योरिटी ने बताया कि इस मामले से सीओ सिटी को फोन पर जानकारी दे दी गई है। अगर दोबारा ऐसा मामला सामने आया तो संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उधर, सिक्योरिटी ऑफिस के संचालक ने बताया कि उन्होंने शुगर मिल में नौकरी लगवाने के नाम पर कोई वसूली नहीं की। उन्होंने अभी 15 दिन पहले सिक्योरिटी गार्ड भर्ती करने के लिए ऑफिस बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें