फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास के साथ दवाई लेने आई पुत्रवधू फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला लापता
विज्ञापन

थानाभवन। क्षेत्र के एक गांव निवासी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे की शादी पांच वर्ष पूर्व बिहार राज्य निवासी महिला के साथ हुई थी। मंगलवार को उसकी पुत्रवधू अपनी सास को साथ लेकर कस्बे में दवाई लेने के लिए आई। इस दौरान बहू अपनी सास को यह कहते हुए बाहर निकल गई कि वह डॉक्टर को पैसे देने के लिए दो हजार रुपये खुलवा कर ला रही है। इसके बाद महिला फरार हो गई। करीब दो घंटे तक महिला के न पहुंचने पर सास ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें