फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर पैसे छिनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। क्षेत्र के गांव जाफरपुर निवासी सुनील अरोड़ा ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर बताया कि वह एलआईसी का एजेंट है। बताया कि क्षेत्र के ही कुछ लोगों से उसका लेनदेन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि बुधवार शाम वह 12 हजार रुपये लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में जैसे ही वह कच्चीगढ़ी गांव के समीप पहुंचा तो आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिसमें वह घायल हो गया। उक्त लोग उसके पास से 12 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। सूचना पर 100 डायल पुलिस घायल को लेकर थाने आई। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अब आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें