शामली। किसी व्यक्ति ने महिला की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट डाल दी। महिला को इस बात का पता चला तो उसने अज्ञात के खिलाफ एसपी को प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच शुुरू कर दी है। नगर निवासी एक महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि किसी अज्ञात ने उसके नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसकी फोटो को अपलोड किया है। इसके साथ ही उस आईडी से कई अश्लील फोटो व पोस्ट अपलोड किए है। इससे उसकी छवि धूमिल हो रही है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले को आईटी सेल को जांच के लिए भेजा है।