फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चोर की तलाश में पहुंची पंचकूला सीआईए

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। हरियाणा के पंचकूला थाने से सीआईए के एएसआई राजेश कुमार व हेड कांस्टेबल सतीश ने अपनी टीम के साथ कोतवाली कैराना पर आमद दर्ज कराई। सीआईए रिमांड पर लिये गए एक आरोपी को अपने साथ लाई थी। इस दौरान सीआईए टीम ने कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सीआईए टीम के एएसआई ने बताया कि भैंस चोरी के मामले में रिमांड पर लिये गए आरोपी ने कैराना निवासी अपने साथी बताए थे, जिसकी निशानदेही पर दबिश दी गई, लेकिन कोई आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका। उधर, कैराना के ग्राम गंदराऊ निवासी दिलशाद ने तहरीर दी कि रविवार दोपहर वह साथी की बाइक लेकर नगर के मोहल्ला आलदरम्यान में किसी कार्य से आया था। तभी गली में खड़ी उसकी बाइक को चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें