शराब की अवैध बिक्री में पूर्व सभासद गिरफ्तार
कैराना। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री के आरोप में मौके से पूर्व सभासद को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार रात 11.30 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला आलकलां लाल कुआं निवासी पूर्व सभासद राजा उर्फ राजकुमार के मकान पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से 10 लीटर कच्ची शराब व पांच लीटर रेक्टीफाइड पकड़ी। पुलिस ने मौके से पूर्व सभासद राजा को गिरफ्तार कर लिया। उधर, पुलिस ने गिरफ्तार पूर्व सभासद राजा को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।