फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिभंग की आशंका में पांच लोगों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिभंग की आशंका में पांच लोगों का चालान
विज्ञापन

शामली।
नगर के खेड़ीकरमू निवासी नितिन, राकेश व सोमपाल शुक्रवार को गांव में झगड़ रहे थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनको समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह झगड़ा करने से बाज नहीं आए। इसके बाद पुलिस ने उनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। इसके अलावा नगर के काकानगर निवासी नितेश मोहल्ले में झगड़ा करने का प्रयास कर रहा था। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसका भी शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। इसके अलावा नगर के मोहल्ला नोकुआं रोड निवासी नजीर अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहा था। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद पुलिस ने उसका भी शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें