शामली। विद्युत निगम की टीम ने चार दिन पूर्व गांव लिसाढ़ में चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान पुलिस ने वहां पर कई घरों में विद्युत चोरी पकड़ी थी। टीम में एसडीओ कैराना अरशद अली, जेई संदीप और शीशराम थे। इस दौरान कृष्ण, नीरज, कृष्णपाल, राजकुमार, खिलारी, सत्यप्रकाश, सौदान आदि के खिलाफ जेई शीशपाल की तरफ से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मारपीट के मामले में शांतिभंग में चालान
शामली।
क्षेत्र के गांव बलवा में दो जगपाल और मोहिनी पक्ष आपस में झगड़ रहे थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया तथा कोतवाली में ले आए। जहां से पुलिस ने दोनों आरोपी जगपाल और मोहिनी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। वहीं, क्षेत्र के गांव बहावड़ी निवासी धर्मेंद्र ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके खेत के पड़ोसियों उसे परेेशान करते है। उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।