फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने से लापता है किशोर, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। उत्तराखंड में फैक्ट्री में कार्य करने गया एक किशोर छह महीने से लापता है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। गांव पंजीठ निवासी सादा का 16 वर्षीय पुत्र सावेज छह महीने पहले उत्तराखंड के रूद्रपुर स्थित फैक्ट्री में कार्य करने के लिए गया था। फैक्ट्री पहुंचने पर उसने परिजनों को फोन पर जानकारी भी दी थी। परिजनों के अनुसार, उसके बाद से ही सावेज का कोई सुराग नहीं लग पाया है। उसे काफी तलाश किया गया, परंतु कुछ पता नहीं लग रहा है। परिजनों ने उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें