फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत किशोरी बरामद, कोर्ट में दर्ज कराएं जाएंगे बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कुड़ाना से बहला-फुसलाकर की गई अपहृत किशोरी को कोतवाली पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस किशोरी का मेडिकल करा रही है। हालांकि अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

गांव कुड़ाना निवासी एक किशोरी सात मई का अपने घर में बैठी हुई थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव ताना निवासी आरोपी युवक विजय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस मामले में किशोरी के परिजनों की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार रात पुलिस ने किशोरी को गुरुद्वारा तिराहे के पास से बरामद कर लिया, हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। किशोरी से महिला पुलिस पूछताछ कर रही है। मेडिकल कराने के बाद किशोरी के बयान अदालत में दर्ज कराएं जाएंगे। उसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें