फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर मकान से नकदी और जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नकब लगाकर मकान से नकदी और जेवरात चोरी
विज्ञापन

कैराना। चोरों ने एक मकान में नकब लगाकर 22 हजार नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला दरबारखुर्द झाड़खेड़ी रोड निवासी हमीद ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर बताया कि 24 अप्रैल की रात में वह अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। मेन गेट के बराबर में बैठक के कुंडे के पास चोरों ने दीवार में सेंध लगा दी तथा अंदर घुस गए। इसके बाद घर में रखी 22 हजार रुपये की नकदी, चार चांदी के जेवर, एक सोने की लोंग व मोबाइल आदि कीमती सामान चोरी कर लिया। बैठक के गेट का कुंडा खोलकर चोर फरार हो गए। सुबह के समय जब वह सोकर उठा, तो चोरी का पता लगा। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि हमीद के घर में चोरी की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें