शामली।
प्रेम प्रसंग के चलते युवक और युवती लापता हो गए। युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बहला फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया है। शामली निवासी एक युवती का अपने पड़ोसी युवक के साथ पिछले कई महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब दस दिन पूर्व परिजनों ने दोनों को मिलते हुए देख लिया था। शनिवार रात युवक और युवती लापता हो गए। रविवार सुबह होने पर युवती के परिजनों को इसका पता चला। मामले की शिकायत शामली कोतवाली पुलिस से की गई है। पुलिस जांच के साथ ही युवक और युवती को तलाशने में लगी है।