फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

महिला ने अपने बेटे के ससुरालियों पर घर में घुसकर मारपीट करने और नकदी तथा जेवर ले जाने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव बसेड़ा निवासी महिला ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे की शादी करीब 16 साल पूर्व गंगोह थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। आरोप है कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे जब वह अपने घर पर बैठी थी, तो उसके बेटे के ससुराल पक्ष के लोग आए और लाठी-डंडों से हमला करने के बाद घर में रखी एक लाख 15 हजार रुपये नकदी, सोने-चांदी के जेवर के साथ ही पुत्रवधू को भी अपने साथ ले गए। पीड़िता ने बताया कि पुत्रवधू के छह बच्चे हैं, जिन्हें वह यहीं पर छोड़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें