फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन क्लीनिक संचालकों के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन क्लीनिक संचालकों के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

शामली।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा झिंझाना में छापे के दौरान तीन क्लीनिक संचालकों को रजिस्ट्रेशन नहीं दिखाने पर कारण बताओ नोटिस दिए गए थे। नोटिस का जवाब नहीं देने पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने झिंझाना थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुशील ने बताया कि तीन जून 2017 को झिंझाना में ऊन रोड स्थित क्लीनिक पर जांच की गई थी। संचालक से डिग्री और रजिस्ट्रेशन संबंधित कागजात मांगे गए थे, लेकिन वह अपने कागजात नहीं दिखा पाए थे। इसके चलते नोटिस जारी किया गया था। इसके अलावा झिंझाना में ही आठ सितंबर 2017 को ऊन रोड पर दूसरे अस्पताल में चेकिंग की, तो वह भी अपने कागजात नहीं दिखा पाए थे। उनको भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके अलावा 18 जनवरी को झिंझाना के तीसरे अस्पताल में चेकिंग करने पर कागजात नहीं मिलने के कारण नोटिस जारी किया गया था। एसीएमओ डॉक्टर सुशील कुमार ने बताया कि उक्त तीनों क्लीनिक संचालकों द्वारा नोटिस देने के बावजूद कागजात नहीं दिखाए, जिससे जाहिर होता है कि क्लीनिकों का संचालन नियम विरुद्ध हो रहा है। इस कारण तीनों क्लीनिक संचालकों के खिलाफ झिंझाना थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें