फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/झिंझाना।
विज्ञापन

महिला ने पति के खिलाफ कुकर्म करने और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए झिंझाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। झिंझाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 14 दिसंबर 2015 को ढिंढाली निवासी वरुण मलिक के साथ हुई थी। आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने पांच लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया। आरोप है कि पति ने उसके साथ कुकर्म किया तथा दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। आरोप है कि गत 26 जनवरी को इस संबंध में ससुरालियों से शिकायत की, तो उन्होंने भी महिला को पीटा और जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति वरुण मलिक सहित ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें