फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी की शराब के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। यमुना पुल पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने टेंपू में तस्करी कर लाई जा रही देशी शराब की 10 पेटियों के साथ एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार सुबह पुलिस हरियाणा सीमा पर यमुना पुल चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी हरियाणा की ओर से एक संदिग्ध टेंपू आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने उसकी गति बढ़ा दी। पुलिस ने टेंपू का पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसमें से 10 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब मिली। मौके से पुलिस ने रफीक निवासी विद्यानंद कॉलोनी पानीपत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें