कैराना (शामली)। शामली रोड स्थित तहसील गेट के सामने अमित स्वीट्स की दुकान पर बुधवार दोपहर कुछ ग्राहक मिठाई लेने पहुंचे। ग्राहकों ने मिठाई खाने के बाद कुछ डिब्बे पैक करा लिए। आरोप है कि दुकानदार ने जब पैसे मांगे तो ग्राहकों ने मिठाई खराब बताते हुए गाली गलौज की तथा देख लेने की धमकी दी। मौके पर भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में पीड़ित दुकानदार अमित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।