कैराना (शामली)। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर शुक्रवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता अजय ने अपनी टीम के साथ गांव पावटी कलां और गोगवान में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आठ मकानों पर बिजली चोरी पाई गई। पूर्व में इन लोगों पर विद्युत बिल बकाया होने के कारण कनेक्शन काट दिए गए थे, फिर भी कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। इस मामले में सुभाष, सेवाराम, ज्ञान सिंह, इकबाल निवासीगण गोगवान, महबूब, सहीराम, मोछिंदर पाल और मोहम्मद कामिल निवासीगण पावटी कलां के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुस् कर दी है।