फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात युवको ने दुकानदार युवक पर किया हमले का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
युवकों ने दुकानदार पर किया हमले का प्रयास
विज्ञापन

जलालाबाद। जलालाबाद के मोती बाजार स्थित सुनील कुमार वर्मा की ज्वैलरी की दुकान है। दुकान पर बुधवार को सुनील कुमार का छोटा लड़का बैठा हुआ था। दोपहर के समय तीन अज्ञात युवक हाथों में बेल्ट व डंडे लेकर मुंह पर कपड़ा डालकर पहुंचे। जैसे ही युवकों ने दुकान पर बैठें लड़के के ऊपर हमला करना चाहा, तो वह दुकान छोड़कर भाग खडा हुआ। जिसके बाद शोर मचाने पर पडोसी दुकानदार एकत्र हो गए। जिसके बाद मामले की तहरीर जलालाबाद पुलिस चौकी प्रभारी पवन कुमार सैनी को दी। मौके पर पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पवन कुमार सैनी का कहना है कि मामले की जांच कर पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें