कांधला(शामली)। किशोर को घर से बुलाकर गांव के ही युवक ने उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित किशोर के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कांधला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर उसका 12 वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंचा और उसके बेटे को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। गांव के बाहर एक खेत में ले जाकर उसके साथ कुकर्म करने के बाद आरोपी फरार हो गया। किशोर ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित किशोर के पिता ने आरोपी व्यक्ति के घर पर पहुंचकर शिकायत की। आरोेपी पक्ष के लोगों ने किशोर के पिता से गाली गलौज और मारपीट कर दी। इसके बाद थाने पहुंचकर पीड़ित किशोर के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।