फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग कर बदमाशों ने फैलाई दहशत 15-41-14

विज्ञापन
विज्ञापन
फायरिंग कर बदमाशों ने फैलाई दहशत
विज्ञापन

कांधला (शामली)। गांव गढ़ी दौलत में शुक्रवार रात वारदात को अंजाम देने पहुंचे बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर लिया। बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई और फरार हो गए। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में काफी समय से घरों में चोरी हो रही है। इस कारण ग्रामीणों ने खुद ही सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए गांव में पहरा देना शुरू कर दिया है। शुक्रवार देर रात गांव के रहीस के मकान में बदमाश घुस गए। जाग होने पर परिवार के लोगों ने शोर मचा दिया। इस पर बदमाश भाग निकले। ग्रामीणों ने बदमाशों को ललकारते हुए पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश फरार हो गए। वहीं, सूचना मिलने पर कांधला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने भी बदमाशों को तलाश किया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें