कैराना।
गांव पावटी कला में झिंझाना रोड पर चोरों ने पहले खंभे तोड़े और तार चोरी कर लिया। पांवटी कला फीडर के जेई अजय ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह छह बजे गांव के पास झिंझाना रोड पर चोरों ने वाहन से टक्कर मार कर दो के खंभे गिरा दिए और उसके बाद तारों को चोरी कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।