कांधला।
मोहल्ला खैल निवासी कलीम ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात वह परिवार के साथ छत पर सो रहा था। इसी बीच देर रात्री घर में चोर घुस गए और 25 हजार की नगदी, तीन मोबाइल व हजारों की कीमत के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जाग होने के बाद घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी महिला मोहसीना ने तहरीर देकर बताया कि उसके परिवार का गांव के दो लोगों से काफी समय से विवाद चला आ रहा है। इसी के चलते शुक्रवार देकर दोनों उसके घर में घुस गए और मारपीट कर घायल कर दिया।