फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल किशोरी मामले में आरोपी किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

कांधला। मोहल्ला खैल में किशोरी को टक्कर मारने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बृहस्पतिवार शाम घर के बाहर खड़ी किशोरी को बाइक सवार दो युवकों ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। वाल्मीकि समाज के लोगों ने युवक को मौके से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। हालांकि कुछ देर के बाद थाने से युवक को छोड़ दिया था। इसके चलते शुक्रवार शाम वाल्मीकि समाज के लोगों ने थाने पर हंगामा प्रदर्शन कर आरोपी को गिरफ्तार कराने के लिए चेतावनी दी थी। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि बाइक चालक चांद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर चांद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें