पुलिस ने दो युवक पकडे़, स्मेक बरामद
कांधला। पुलिस ने मोहल्ला मुस्तफाबाद में एक युवक अपने मकान में स्मेक बेच रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताए गए स्थान पर छापा मारकर मकान से 160 स्मेक की पुडिया बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो युवकों को भी गिफ्तार किया है। थानाध्यक्ष एमएस गिल ने बताया कि पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम नवीन ओर सोनू निवासी मुस्तफाबाद कांधला देहात बताया है। सोनू काफी समय से कस्बे में स्मेक बेचने का कार्य करता है। जबकि नवीन कई वर्ष पूर्व नशीला पदार्थ बेचने के आरोप में जेल जा चुका है जो कि उसका साथी है। । पुलिस ने पकड़े गए दोनों आोरिपयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको जेल म्भेज दिया है। थानाध्यक्ष एमएस गिल का कहना है कि कस्बे ओर क्षेत्र में नशीले पदार्थ की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो