फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने वाले युवक ने धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एक युवक ने युवती के परिजनों पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए एएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बुधवार को हरियाणा के पानीपत निवासी युवक ने एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव को प्रार्थनापत्र सौंपा। बताया कि 2009 में वह पानीपत की फैक्टरी में काम करता था। वहीं पर काम करने वाली गैर समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों ने शादी करने का मन बनाया, लेकिन युवती के परिजन नाखुश थे। उन्होंने 2013 में मंदिर में विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी आगरा में रहने लगे। दो साल आगरा में रहने के बाद वह शामली में आकर परिवार के साथ रहने लगा। चार माह पूर्व युवती का अपने पिता से संपर्क हो गया। आरोप है कि उसकी गैर मौजूदगी में होली से दो दिन पहले युवती और उसकी तीनों पुत्रियों को पानीपत ले गए। जब वह पानीपत पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की गई और पुलिस से पकड़वा दिया। पीड़ित का आरोप है कि युवती के परिजन उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने एएसपी से कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई। एएसपी ने बताया कि इस मामले में आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही पानीपत के एसपी को इस संबंध में पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें