फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

शामली। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या की कोशिश करने वाले ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पीड़ित पक्ष ने एसपी से की है।
शामली क्षेत्र की पीड़िता ने एसपी अजय कुमार को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 2017 में मुजफ्फरनगर निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप है कि कई बार उसे आत्महत्या के लिए उकसाया गया। चोट लगने के बाद भी उसकी मर्जी के बिना पति संबंध बनाता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। इसका पता चलने पर सास व जेठानी से इलाज के बहाने गर्भपात कराने का प्रयास किया था। हालत अधिक बिगड़ने की सूचना पर उसके मायके वालों ने उसका निजी अस्पताल में उपचार कराया। एक जून को आपरेशन से उसे बेटी पैदा हुई। इसके बाद से ससुराल वालों ने किसी तरह का संबंध रखने से इंकार कर दिया था। लगभग दो माह पहले एसपी के आदेश पर इस मामले की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई थी, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोई नहीं की। पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें