फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखे से हड़प लिए सात लाख रुपये, एएसपी से कार्रवाई की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विवेक विहार निवासी अजय कुमार ने एएसपी अजय प्रताप सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि माजरा रोड निवासी एक व्यक्ति से उसकी पुरानी जान पहचान थी। व्यक्ति ने जनवरी 2017 में काका नगर निवासी अपने परिचित से उनकी मुलाकात कराई थी। इसके बाद उनका उस व्यक्ति के यहां आनाजाना शुरू हो गया था। करीब एक साल पहले व्यक्ति ने अपने परिचित को जरूरत बताते हुए सात लाख रुपये उधार दिलाए थे। इसमें दो उसने लाख रुपये नकद व पांच लाख रुपये खाते में ट्रांसफर किए थे। आरोपियों ने यह रकम 11 माह बाद देने का वादा किया था। बताया कि 30 नवंबर को उसने आरोपियों से अपनी रकम मांगी तो उन्होंने बैंक का चेक दे दिया। उसने बैंक में चेक जमा किया तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद उसने अपनी रकम मांगी तो आरोपियों ने देने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने एएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें