कैराना। गांव अलीपुर में सड़क पर अवैध कब्जा कर बनाए जा रहे शौचालयों की शिकायत पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम ने शौचालयों का निर्माण रुकवा दिया है। रविवार को तहसीलदार रनबीर सिंह को ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों ने शिकायत कर बताया कि गांव अलीपुर में दो लोग सड़क की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर शौचालयों का निर्माण कार्य कर रहे हैं। तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची और जांच में शौचालयों का निर्माण सड़क की भूमि पर होना पाया। इसके बाद राजस्व टीम ने निर्माण कार्य रुकवा दिया गया।