चोरी में रिपोर्ट दर्ज
शामली। शहर के मोहल्ला मोमिननगर निवासी हाजी इस्लाम के घर में मंगलवार दोपहर को चोरों ने चोरी कर ली थी। इस दौरान चोर अपने साथ 35 तोला सोना व 94 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने भी मंगलवार को ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। बुधवार को पुलिस ने हाजी इस्लाम की तहरीर के बाद अज्ञात में चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।