कांधला। मामूली बात को लेकर गांव गंगेरू के दो पक्षों के लोगों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए।
गांव गंगेरू निवासी सरदारा अपने भतीजे सलमान के साथ रविवार शाम किसी कार्य के लिए ट्रैक्टर से इस्सोपुर जा रहे थे। रास्ते में गांव निवासी रियाज की बाइक ट्रैक्टर से टकराने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। उस समय लोगों ने दोनों में बीचबचाव करा दिया। आरोप है कि कुछ समय बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए। इस दौरान सरदारा, सलमान और अजीजुल घायल हो गया । पुलिस ने गांव में पहुंचकर लोगों की भीड़ हो हटाते हुए स्थिति को काबू में किया। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की है। थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई होगी।