थानाभवन। एक गांव निवासी लड़की ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कक्षा दस की छात्रा है। बताया कि सुबह छह बजे वह अपने खेत में गोबर डालने जा रही थी। आरोप है कि इसी समय गांव के ही एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने विरोध किया तो युवक ने उसके मुंह पर हाथ रखकर उसे खेत में घसीट लिया। बमुश्किल उसने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लड़की को बचाया। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।