शामली।
मोहल्ला गुजरातियान और मोहल्ला घेरबुखारी निवासी दो युवती शामली में नाला पटरी के पास कोचिंग सेंटर में पढ़ती हैं। मंगलवार शाम वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई, जिसके बाद वह युवतियों को तलाशने में लग गए। काफी प्रयास के बावजूद उनका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने शामली कोतवाली पहुंचकर पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने युवतियों को तलाशना शुरू कर दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच करने के साथ ही युवतियों को तलाश किया जा रहा है।