फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़कर जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की फटकार के बाद आखिर थानाभवन पुलिस की नींद खुल गई है। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार को तहसील दिवस में पहुंचकर मनट गांव निवासी एक युवक पर उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। पीड़ित का कहना था कि कुछ दिन पहले उन्होंने छेड़छाड़ का विरोध किया, तो आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट कर दी। जिसमें वह घायल हो गए। बताया कि वह इस संबंध में कई बार थाने में तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है, उल्टे पुलिस उन्हें धमकाकर वापस भेज देती है। इस दौरान पीड़ित ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। इस पर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को जमकर फटकार लगाते हुए मामले में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने आरोपी युवक प्रदुम पुत्र बिजेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, आरोपी युवक की गिरफ्तारी के बाद ही मामले ने राजनैतिक रूप ले लिया और दिनभर उसे छुड़ाने का प्रयास चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें