फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में गया किसान संदिग्ध परिस्तिथियों में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना।
विज्ञापन

गांव ऊदपुर का (55) तेजपाल पुत्र रगबीर रविवार रात करीब आठ बजे खेत में पानी चलाने के लिये खेत में गया था। तेजपाल के पास 35 बीघा जमीन है जिस पर गन्ना व धान की फसल उगाता है। किसान तेजपाल के दो पुत्र है इसमें एक की शादी हो चुकी है। खेत में पानी चलाने के लिये गया जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने किसान की तलाश शुरू की पर उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने खेत पर तेजपाल की लाठी व चादर मिली। इसके बाद परिजनों ने अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी और तेजपाल की तलाश की गई, उसका कही कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घटना के संबंध में लापता किसान की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। चौकी प्रभारी अवधेश शर्मा का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें