शामली। पालिका मार्केट के सामने एक मोबाइल की दुकान पर मंगलवार की सुबह दो युवक पहुंचे और दुकानदार को एक चोरी का मोबाइल बेचने की बात कही। दुकानदार ने चोरी का मोबाइल खरीदने से मना कर दिया। इस बात पर युवकों ने तमंचा निकाल कर दुकानदार पर तान दिया। दुकानदार के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो दोनों आरोपी भागने लगे। लोगों ने एक युवक को मौके पर पकड़ लिया गया जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए युवक की जमकर धुनाई करने के बाद कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। दूसरे आरोपी का पता लगाया जा रहा है, जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी