कैराना।
गांव जहानपुरा में मामूली कहासुनी पर चचेरे भाइयों में लाठी डंडे चल गए। जिसमें दो युवक घायल हो गए।
बृहस्पतिवार दोपहर गांव जहानपुरा निवासी हरेंद्र की उसके चचेरे भाई पुनीत से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। जिसमें हरेंद्र और पुनीत घायल हो गए। सूचना पर डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। उधर, कांधला क्षेत्र के गांव असदपुर जिडाना निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर शिकायत पत्र देकर बताया कि 2017 में आरोपी साबिर, जाबिर के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जिस कारण आरोपी धमकी दे रहे हैं। इस वजह से उसके परिवार को जान माल का खतरा बना हुआ है। कांधला थाना पुलिस से कई बार इसकी शिकायत कर ली, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।