नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी
कांधला।
गांव पंजोखरा निवासी युवक से दिल्ली एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक ने हजारों रुपये की ठगी कर ली।
थानाक्षेत्र के गांव पंजोखरा निवासी राजेंद्र कुमार राजमिस्त्री है। पीड़ित के अनुसार कई माह पूर्व वह क्षेत्र के गांव चढ़ाव में कार्य कर रहा था। इसी बीच उसकी मुलाकात गांव के एक युवक से हुई। आरोप है कि उक्त युवक ने राजेंद्र को दिल्ली एयरपोर्ट में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात करने की बात कही। आरोप है कि नौकरी लगवाने के नाम पर सुखीराम ने राजमिस्त्री से 82 हजार रुपये ठग लिए। कई माह तक नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित ने आरोपी से संपर्क किया, तो आरोप है कि ठग ने पी़ड़ित को उल्टे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली। मंगलवार को पी़ड़ित ने ठग के खिलाफ सीओ कैराना को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ।